लाइव न्यूज़ :

पांच साल की भतीजी के साथ नाबालिग चाचा ने किया बलात्कार

By भाषा | Updated: December 20, 2020 00:53 IST

Open in App

हमीरपुर (उप्र), 19 दिसंबर हमीरपुर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर पांच साल की बच्ची के साथ उसके नाबालिग चाचा ने कथित रूप से बलात्कार किया।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी बच्ची का चाचा उसे बिस्किट देने के बहाने ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकली और अपनी मां को पूरी बात बताई।

एसपी ने बताया कि इस सिलसिले में बच्ची के परिजनों की शिकायत पर नाबालिग आरोपी के खिलाफ बलात्कार की धारा-376, 342 और पॉक्सो अधिनियम की धारा-6 के तहत अभियोग (मुकदमा) दर्जकर उसे निगरानी (हिरासत) में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

सिंह ने कहा कि मामले में साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे