लाइव न्यूज़ :

आगरा में पांच वर्षीय मासूम को अगवा कर उसकी हत्या

By भाषा | Updated: December 2, 2021 22:53 IST

Open in App

आगरा (उप्र), दो दिसंबर । आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की देर रात में शादी समारोह से पांच वर्षीय मासूम बच्ची को कथित रूप से अगवा कर उसकी हत्या कर दी गयी।

पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह बच्ची के दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और बच्ची के न मिलने पर उन्होंने मिढ़ाकुर पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। पुलिस ने करीब दो घण्टे तक तलाशी अभियान चलाकर बाद ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को खेत में पड़ा पाया।

पुलिस के अनुसार मलपुरा के एक गांव में बुधवार की रात को एक परिवार में शादी का कार्यक्रम था। इसमें गांव के ही दंपति अपनी पांच साल की बेटी के साथ शामिल होने आये थे। बच्ची लगभग रात 12 बजे तक डीजे पर दिखाई दी जिसके बाद वह नहीं दिखी तो परिजनों को लगा कि किसी रिश्तेदार या परिचित के यहां जाकर सो गयी होगी। इसलिये वह भी शादी कार्यक्रम में व्यस्त हो गये। गुरुवार सुबह भी जब बेटी दिखाई नहीं दी तब उन्होंने उसे ढूढना शुरू किया

पुलिस को कार्यक्रम स्थल से दो सौ मीटर दूर सरसों के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला। बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे। आशंका है कि बच्ची को अगवा करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी। इस संबंध में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है तथा घटना का जल्दी ही खुलासा कर दिया जायेगा। आरोपित का सुराग लगा है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग