लाइव न्यूज़ :

जबलपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार, नाबालिग आरोपी हिरासत में

By भाषा | Updated: February 21, 2021 23:03 IST

Open in App

जबलपुर (मप्र), 21 फरवरी मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से 16 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

यह घटना शनिवार को जबलपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर एक गांव में हुई।

कुंडम पुलिस थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने रविवार को बताया कि पीड़ित बच्ची अपनी मां से पैसे लेकर शनिवार दोपहर घर के सामने स्थित दुकान से चॉकलेट लेने गई थी। इस दौरान, सामान बेच रहा आरोपी बच्ची को अकेला देखकर उसे दुकान के अंदर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि बहुत देर होने के बाद भी बच्ची नहीं लौटी तो मां उसकी तलाश में घर से निकली। रास्ते में बच्ची मिली तो उसने घटना के संबंध में अपनी मां को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों से इस मामले की शिकायत की।

मरकान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बच्ची की स्थिति में सुधार है और वह बात कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर