लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में पांच साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

By भाषा | Updated: January 21, 2021 16:12 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 21 जनवरी राज्य के नांदेड़ जिले में पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।

भोकार थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना जिले के एक गांव में बुधवार को नदी के किनारे हुई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि 35 वर्षीय आरोपी बच्ची के माता-पिता के खेत पर मजदूरी करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार दोपहर आरोपी बच्ची को कथित रूप से नदी किनारे ले गया, उसके साथ बलात्कार करने के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को घटनास्थल के आसपास देखने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार शेवाले ने पीटीआई-भाषा को बताया कि बच्ची के पिता ने आरोपी को दोपहर करीब दो बच्चे बच्ची के साथ देखा था।

उन्होंने बताया कि शाम करीब पांच बजे जब बच्ची नहीं मिली तो उसके पिता और रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए