लाइव न्यूज़ :

पांच साल की बच्ची से दो नाबालिग लड़कों ने किया सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:56 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 10 दिसंबर जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग लड़कों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस सिलसिले में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

जालौन जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अवधेश सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा, "आटा क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर अकेले खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय एक लड़का उसे फुसलाकर अपने घर ले गया। उसके घर में 11 साल का एक लड़का पहले से ही मौजूद था। वहां दोनों ने बच्ची के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।"

एएसपी ने कहा, ‘‘जब बच्ची आरोपियों के पास से छूटकर रोती हुई बाहर निकली, तो ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने दोनों लड़कों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।"

सिंह ने कहा, "बच्ची के परिजनों की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों नाबालिग आरोपियों को आधिकारिक तौर पर पकड़ लिया गया और बृहस्पतिवार को दोनों को किशोर अदालत में पेश किया जाएगा।"

उन्होंने कहा कि बच्ची की हालत काफी नाजुक है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया