लाइव न्यूज़ :

असम में पांच साल की बच्ची की बलि की आशंका, तांत्रिक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:19 IST

Open in App

चराइदेव (असम), 11 अगस्त असम के चराइदेव जिला में पांच साल की बच्ची का शव मिला है और आशंका है कि बच्ची की बलि दी गई। मामले में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बच्ची अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और अज्ञात लोगों ने सोमवार रात को एक चाय बागान में उसके घर से उसे अगवा कर लिया था। घटना के वक्त बच्ची सो रही थी। मामले में उसकी बड़ी बहन ने मंगलवार को सेफराई पुलिस थाना में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि बच्ची का शव मंगलवार रात को सिंगलु नदी से बरामद किया गया। नदी के तट पर भस्म एवं तांत्रिक रस्म में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री के साथ लाल कपड़ा बरामद हुआ जो इस बात का संकेत था कि यह बलि दिए जाने का मामला हो सकता है। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि मामले में एक ‘साधक’ को गिरफ्तार किया गया है और मामले में मुख्य आरोपी प्रमुख तांत्रिक को पकड़ने का प्रयास जारी है।

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता पिता से पूछताछ की जा रही है। बच्ची के पिता समेत 10 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले में जांच जारी है और बलि के पहलू को खारिज नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी आदिवासी बहुल चाय बागान में बलि की घटनाएं सामने आई हैं।

वर्ष 2016 में इलाके के एक अन्य चाय बागान से चार साल की बच्ची लापता हो गई थी और कुछ दिन बाद उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे