लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पांच साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म

By भाषा | Updated: September 26, 2021 00:18 IST

Open in App

कौशांबी (उप्र), 25 सितंबर जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांच साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, पीड़िता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने शिकायत के आधार पर बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार की दोपहर अपनी पांच साल और दो साल की बेटियों को घर में छोड़कर कोटेदार की दुकान से राशन लेने गई थी। वह जब वापस आई तो बड़ी बेटी लापता थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला।

उन्होंने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि परेशान महिला ने पड़ोस के गांव स्थित अपने मायके में मां को फोन किया तो पता चला कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को खून से लथपथ हालत में घर छोड़ गया है।

विश्वकर्मा ने बताया कि बच्ची की मां उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले में पीड़िता की मां ने शुक्रवार को थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को पीड़िता का चिकित्सा परीक्षण कराया और रिपोर्ट का इंतजार है। चिकित्सा रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos