लाइव न्यूज़ :

बांदा में पांच साल की बच्‍ची से बलात्‍कार, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 16, 2021 20:30 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 16 जनवरी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात एक पांच साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

शुक्रवार देर शाम बलात्कार की शिकार पांच साल की बच्ची की हालत बिगड़ गयी और उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर भेजा गया है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. उदयभान सिंह ने शनिवार शाम बताया कि गिरवां थाना क्षेत्र की बलात्कार पीड़ित करीब पांच साल की एक बच्ची को पुलिस और उसके परिजन शुक्रवार देर रात इलाज के लिए अस्पताल लेकर आये थे। बच्ची के आंतरिक अंग में काफी चोट के निशान थे और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था, जिससे उसे बेहतर इलाज और प्लास्टिक सर्जरी के लिए कानपुर रेफर किया गया है।

वहीं, नरैनी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सियाराम ने बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोपी युवक कल्लू राजपूत (23) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही घटना के बाद शिकायत करने गए पीड़िता के परिजनों को धमकाने के आरोप में आरोपी के तीन अन्य परिजनों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है और अधिकारी लगातार निगाह बनाये हुए हैं।

सियाराम ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव का एक युवक कल्लू राजपूत (23) पड़ोस की पांच साल की बच्ची को दस रुपये देकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से छूटने के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना से अवगत कराया ।

उन्होंने बताया कि परिजन जब रात में आरोपी के घर घटना की शिकायत करने गए तो आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह