लाइव न्यूज़ :

पालघर में मृत मिला लापता हुआ पांच वर्षीय बच्चा, एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 11:06 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), नौ दिसंबर तीन दिन पहले अपने घर के पास से लापता हुए पांच वर्षीय एक बच्चे का शव पालघर के नाले में मिला है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बोइसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्चा पालघर जिले के बोइसर इलाके में सोमवार को अपने मकान के बाहर खेल रहा था और इसी दौरान वह अपराह्न एक बजे लापता हो गया था। इसके बाद उसके माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस को बाद में तारापुर औद्योगिकी क्षेत्र में एक नाले से बच्चे का शव मिला, जिसके पैर बंधे हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा और अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूत को गायब करना) के तहत मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां