लाइव न्यूज़ :

शिमला में जंगली जानवर के हमले में पांच वर्षीय बालक की मौत

By भाषा | Updated: November 7, 2021 01:02 IST

Open in App

शिमला, छह नवंबर शिमला में जंगली जानवर के कथित हमले में पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शिमला में बीते तीन महीने में यह इस तरह की दूसरी घटना है। अगस्त में, एक तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी।

हालिया घटना बृहस्पतिवार को रात करीब आठ बजे हुई। ओल्ड बस स्टैंड के निकट डाउनडेल इलाके में बच्चा दूसरे बच्चे के साथ पटाखे जला रहा था जब जंगली जानवर उसे उठाकर ले गया। शिमला के संभागीय वन अधिकारी (वन्यजीव) रवि शंकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि पशु कौन सा था।

उन्होंने बताया कि शनिवार को बच्चे के शरीर के हिस्से और कपड़े उसी स्थान के नजदीक मिले जहां से जानवर उसे ले गया था। रविवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दूसरे बच्चे ने परिवार को बताया था कि बालक को एक जंगली पशु उठा ले गया जिसके बाद परिजन ने वन विभाग के त्वरित बचाव दल को इस बारे में सूचित किया था।

बचाव अभियान में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि अगस्त में हुई घटना के बाद से अब तक वन विभाग उस तेंदुए को नहीं पकड़ पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी