लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सातारा में तेंदुए के हमले में पांच साल के बालक की मौत

By भाषा | Updated: November 15, 2021 19:01 IST

Open in App

पुणे, 15 नवंबर महाराष्ट्र के सातारा जिले की कराड तहसील में सोमवार को सुबह तेंदुए के हमले में पांच वर्षीय एक बालक की मौत हो गयी। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आकाश बिगशा पावरे अपनी मां और कुछ अन्य मजदूरों के साथ येनके गांव के पास गन्ने के खेत के किनारे चल रहा था, तभी एक तेंदुआ खेत से निकला और उस पर झपटा।

सातारा के अधिकारी ने कहा, ‘‘उसकी मां और अन्य लोगों ने तेंदुए का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह उस तक नहीं पहुंच सके। इसके बाद आकाश वहां से करीब 500 मीटर दूर मृत पाया गया। उसकी गर्दन पर गंभीर चोटों के निशान थे।’’

वन्यजीव कार्यकर्ता रोहन भाटे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में तेंदुओं ने क्षेत्र में गन्ने के खेतों को अपना प्राकृतिक आवास मानना शुरू कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप मानव-पशु संघर्ष की ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?