लाइव न्यूज़ :

पांच वर्षीय बालक की मौत, तीन चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 12, 2021 14:25 IST

Open in App

कोरबा, 12 जनवरी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हॉर्निया के ऑपरेशन के दौरान पांच वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने तीन चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शहर के एक निजी चिकित्सालय में पांच वर्षीय बालक दिव्यांश की मौत के मामले में पुलिस ने डॉक्टर प्रभात पाणिग्रही, डॉक्टर ज्योति श्रीवास्तव और डॉक्टर प्रतीकधर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालकोनगर थाना क्षेत्र निवासी मनोज केंवट की शिकायत पर पुलिस ने चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि मनोज ने पुलिस में शिकायत की है कि इस महीने की छह तारीख को उसके बेटे दिव्यांश की तबियत बिगड़ी, जिसके बाद वह उसे जिला चिकित्सालय ले गया, जहां डॉ. पाणिग्रही ने आठ जनवरी को जांच के बाद दिव्यांश को हॉर्निया की शिकायत होने की जानकारी दी तथा ऑपरेशन कराने के लिए कहा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाणिग्रही ने जिला चिकित्सालय में ऑपरेशन की सुविधा नहीं होने की जानकारी दी और उन्हें बालकोनगर के निजी आयुष्मान नर्सिंग होम भेज दिया।

उन्होंने बताया कि नौ जनवरी को दिव्यांश को नर्सिंग होम में भर्ती कर लिया गया और शाम को उसे ऑपरेशन के लिए ले जाया गया। इस दौरान डॉ. पाणिग्रही के साथ आयुष्मान नर्सिंग होम की चिकित्सक डॉ. श्रीवास्तव और डॉ. शर्मा मौजूद थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनोज के अनुसार, दिव्यांश को ऑपरेशन के लिए ले जाने के करीब आधे घंटे बाद डॉ. पाणिग्राही ने बताया कि बच्चे की तबियत बिगड़ गई है।

उन्होंने बताया कि बाद में चिकित्सकों ने परिजनों से सलाह किए बिना बच्चे को कोसाबाड़ी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। कुछ देर बाद कोसाबाड़ी के चिकित्सकों ने दिव्यांश के मृत होने की जानकारी दी।

चिकित्सकों ने मनोज को बताया कि दिव्यांश को गंभीर स्थिति में कोसाबाड़ी स्थित निजी चिकित्सालय लाया गया, जिससे उसकी मौत हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मनोज ने अपने बेटे की मौत के लिए डॉ. पाणिग्रही, डॉ. श्रीवास्तव और डॉ. शर्मा को जिम्मेदार ठहराया है और आरोप लगाया है कि आयुष्मान नर्सिंग होम में ऑपरेशन और वेंटिलेटर की सुविधा नहीं होने के बावजूद रूपयों की लालच में बच्चे का ऑपरेशन वहां किया गया, जबकि वहां निश्चेतना विशेषज्ञ भी मौजूद नहीं था और इसी वजह से बच्चे की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि बालको थाने की पुलिस ने तीनों चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं कोरबा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को विशेषज्ञों की टीम गठित कर मामले की जांच करने के लिए कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू