लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में वाहन के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार की पांच महिलाओं की मौत

By भाषा | Updated: June 13, 2021 13:51 IST

Open in App

गरियाबंद (छत्तीसगढ़),13 जून छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक वाहन के पेड़ से टकरा जाने के कारण एक ही परिवार की पांच महिलाओं की मौत हो गयी और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को इस बारे में बताया।

पुलिस के मुताबिक ये लोग मालेगांव गांव के रहने वाले थे और अपने एक परिजन के अंतिम संस्कार के बाद पड़ोस के रायपुर जिले के खट्टी खोरपा गांव से लौट रहे थे। गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुखनंदन राठौड़ ने बताया, ‘‘पंडुका थाना अंतर्गत कोपरा गांव के पास शनिवार रात 11 बजे के करीब यह घटना उस वक्त हुई जब चालक ने वाहन से संतुलन खो दिया और वाहन पेड़ से टकरा गया।’’

उन्होंने बताया कि महिलाओं की पहचान बगूती निषाद, कला बाई, पर्वत बाई, केज बाई और तेज बाई के तौर पर हुई। इन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन महिलाएं, 15 वर्षीय लड़का और वाहन चालक भी शामिल है। घायलों को राजिम में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें उपचार के लिए रायपुर भेज दिया गया। घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान