लाइव न्यूज़ :

नोखा उपजेल से पांच विचाराधीन कैदी फरार

By भाषा | Updated: April 21, 2021 12:41 IST

Open in App

बीकानेर, 21 अप्रैल बीकानेर की नोखा उपजेल से पांच विचाराधीन कैदी बुधवार को तड़के फरार हो गये।

पुलिस महानिदेशक (जेल) राजीव दासोत ने बताया कि ये कैदी बैरक की दीवार में खिड़की के पास बनाए गए छेद से निकलकर भाग गए।

इस घटना के बाद दासोत जयपुर से नोखा पहुंचे हैं।

एक अन्‍य अधिकारी के अनुसार, उपजेल से फरार होने वालों में सलीम, अनिल, मनदीप सिंह, सुरेश कुमार व रतीराम हैं। ये सब शस्त्र अधिनियम, स्वापक ओषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 सहित अन्‍य मामलों में विचाराधीन कैदी थे।

दासोत ने कहा कि प्रथम दृष्‍टया ये कैदी जेल कर्मचारियों की ढिलाई के कारण फरार हुए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में अगर कोई कर्मचारी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उल्‍लेखनीय है कि इसी महीने फलौदी (जोधपुर) उपजेल से 16 कैदी फरार हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह