लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पांच पर्यटकों की मौत, एक लापता

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:09 IST

Open in App

पिथौरागढ़, 21 अक्टूबर उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र के बागेश्वर जिले के सुंदरधुंगा ग्लेशियर में पांच पर्यटकों की मौत हो गई है और एक लापता है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कुमाऊं क्षेत्र राज्य में बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बागेश्वर से करीब 80 किलोमीटर दूर इस जगह से चार लोगों को बचा लिया गया है। उन्होंने कहा कि 65 से अधिक पर्यटक बागेश्वर के ऊपरी इलाकों में फंस गए हैं। इनमें कफनी में 20, द्वाली ग्लेशियर में 34 और सुंदरधुंगा में 10 लोग शामिल हैं।

सुयाल ने कहा, ‘‘हमने जिले से तीन बचाव दल भेजे हैं। देहरादून से एक हेलीकॉप्टर और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी पर्यटकों को बचाने के लिए भेजी गई है। ज्यादातर पर्यटक कोलकाता के हैं।’’

उन्होंने कहा कि बुधवार को भेजी गई बचाव टीमों में से एक ने द्वाली ग्लेशियर पहुंचकर वहां फंसे 22 पर्यटकों को बचाया। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों को पिंडर नदी के पूर्वी हिस्से में ले जाया गया है और ग्लेशियर में फंसे अन्य पर्यटकों को बचाने के प्रयास जारी हैं।

सुयाल के मुताबिक, पर्यटक पिछले चार दिनों से फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज भेजी गई टीम संभवत: आज रात मौके पर पहुंचेंगी और उसके बाद ही वास्तविक स्थिति और फंसे पर्यटकों की संख्या का पता चलेगा।’’

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले की दारमा और व्यास घाटियों में फंसे 60 से अधिक पर्यटकों को बृहस्पतिवार को भारतीय सेना के चिनूक और एएलएच हेलीकॉप्टरों द्वारा बचाया गया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को तीन उड़ानों के जरिये नैनी सैनी हवाई अड्डे पर ले जाया गया।

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश के झांसी और बबीना क्षेत्रों के 30 से अधिक पर्यटक, जो छोटा कैलाश की यात्रा कर रहे थे, पिछले पांच दिनों से फंसे हुए थे। प्रशासन ने उन्हें बचाने के लिए सेना की मदद ली क्योंकि भारी बारिश के बाद सड़क अवरुद्ध हो गई थी। पर्यटकों को आज सुरक्षित पिथौरागढ़ हवाई अड्डे पर ले जाया गया।’’

चौहान के अनुसार, कोलकाता से पर्यटकों का एक अन्य समूह जो करीब पांच दिन पहले पंचचूली चोटियों को देखने के लिए दारमा घाटी गया था, वह भी दारमा का रास्ता बंद होने के कारण फंस गया। उन्होंने कहा, ‘‘इस समूह को भी आज सेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों के जरिये बचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू