लाइव न्यूज़ :

पांच बार के सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा केंद्रीय मंत्री बने

By भाषा | Updated: July 7, 2021 19:12 IST

Open in App

लखनऊ, सात जुलाई उत्तर प्रदेश की जालौन सीट से भाजपा सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा पांचवीं बार इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। वर्मा ने पहली बार बुधवार को एक केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली।

अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों में खासी पैठ रखने वाले 63 वर्षीय वर्मा जालौन सीट से वर्ष 1996, 1998, 2004, 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। वह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं।

वर्ष 2001 में उत्तर प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष बने वर्मा 2011 से 2013 तक इस मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे।

वर्मा को साक्षरता और परिवार कल्याण के क्षेत्र में काम करके सरकारी योजनाओं को अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों तक पहुंचाने की दिशा में संघर्ष करने के लिए जाना जाता है।

वर्मा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के कल्याण से संबंधित संसदीय समिति के सदस्य भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos