लाइव न्यूज़ :

किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए भिवानी से पांच हजार ट्रैक्टर दिल्ली होंगे रवाना : तालु

By भाषा | Updated: January 23, 2021 17:09 IST

Open in App

भिवानी, 23 जनवरी भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता जोगेंद्र तालु ने शनिवार को दावा किया कि 24 जनवरी को भिवानी जिले से पांच हजार ट्रैक्टर दिल्ली में प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए रवाना होंगे।

किसान नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि करीब दो महीने से अन्नदाता ठंड के मौसम में अपने हकों के लिए बॉर्डर पर धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार अपना तानाशाही रवैया छोडऩे को तैयार नहीं है।

तालु ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सरकारी व सावर्जनिक क्षेत्र को बर्बाद करने के बाद अब खेती व खाद्य सुरक्षा को उजाडऩे के लिए तीन कृषि कानून के लेकर आई है।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता ने कहा कि हजारों किसान करीब दो महीने से दिल्ली के चारों ओर डेरा डाले बैठे हैं, लेकिन सरकार उनके साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा देश-विदेश के चंद उद्योगपतियों के मुनाफों के लिए ऐसा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कि ये तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार विपक्ष पर आरोप लगाती है कि वह किसानों को गुमराह कर रही है, जबकि सच्चाई इसके उलट है।

तालु ने कहा कि यदि अन्नदाता पूंजीपतियों के अधीन होता है तो देश के सामने भुखमरी की समस्या खड़ी हो जाएगी, इसलिए किसानों के हित देखते हुए सरकार को इन कानूनों को वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: बड़े सुपरस्टार, करोड़ों का बजट...फिर भी बुरी तरह फ्लॉप हुई ये फिल्में

क्राइम अलर्ट9 अप्रैल को 12 वर्षीय लड़की का अपहरण कर बलात्कार, 8 माह बाद 19 दिसंबर को बिहार के शिवहर से शिवम कुमार पटेल अरेस्ट

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 194 रन पीछे वेस्टइंडीज, 4 विकेट शेष, कैवेम हॉज ने 109 की पारी खेली

क्रिकेटT20 World Cup 2026: 49 दिन बाद टी20 विश्व कप, 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत-श्रीलंका में खेला जाएगा, 2024 के बाद 2026 में फाइनल खेलेंगे भारत और दक्षिण अफ्रीका?

क्रिकेटआईएलटी20 इतिहास में पहली बार, दुबई कैपिटल्स ने शारजाह वॉरियर्स को 63 रन से हराया, मोहम्मद नबी ने किया कारनामा, 19 गेंद, 38 रन के बाद 4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस