लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान को पांच हजार करोड़ रुपये लेकिन 'शहीद' किसानों को मुआवजा नहीं: तोगड़िया

By भाषा | Updated: December 24, 2021 17:53 IST

Open in App

शाहजहांपुर, (उप्र) 24 दिसंबर अंतरराष्‍ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को कहा कि भारत सरकार ने अफगानिस्तान को पांच हजार करोड़ रुपये दिए हैं, लेकिन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के दौरान ‘‘शहीद’’ हुए किसानों को मुआवजा नहीं दिया है।

तोगड़िया ने यहां पुवायां कस्बे में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा, ''अफगानिस्तान की सरकार को हमारी भारत सरकार ने पांच हजार करोड़ रुपये दिए हैं लेकिन हमें वहां (अफगानिस्तान) से क्या लेना-देना है।''

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन में शहीद हुए प्रत्येक किसान को एक-एक करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए परंतु सरकार उन्हें रुपये न देकर अफगानिस्तान को रुपया दे रही है।

तोगड़िया ने कहा कि जब तक किसानों को फसल का पूरा दाम नहीं मिलेगा तब तक वह कर्ज मुक्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘कम मूल्य में किसान की फसल खरीद किसानों के घर डकैती डालने की तरह होती है और डकैती रोकने की जिम्मेदारी सरकार की होती है, उस जिम्मेदारी को सरकार को निभाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह