लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में टीआरएफ कमांडर समेत पांच आतंकी ढेर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 21:21 IST

Open in App

श्रीनगर, 17 नवंबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुईं दो अलग-अलग मुठभेड़ों में द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के कमांडर अफाक सिकंदर समेत पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के पोम्बे और गोपालपुरा इलाकों में ये मुठभेड़ हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के गोपालपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने पर घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के दल पर गोलीबारी किये जाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।

पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर) विजय कुमार ने कहा कि मारे गए दो आतंकवादियों में से एक प्रतिबंधित संगठन टीआरएफ का कमांडर था।

आईजीपी ने ट्वीट किया, ''प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ का कमांडर अफाक सिकंदर मुठभेड़ में मारा गया।''

अधिकारी ने कहा कि जिले के पोम्बे इलाके में हुई एक अन्य मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन से जुड़े थे इसका पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए