लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में धमकी भरे पोस्टर लगाने के आरोप में आतंकवादियों के पांच सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 16, 2021 17:24 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 जनवरी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में धमकी भरे पोस्टर लगाने के आरोप में आतंकवादियों के कथित पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि दक्षिण कश्मीर के त्राल इलाके में सीर और बटागुंड गांव में आतंकवादी संगठन के पोस्टर लगे हुए मिले थे।

उन्होंने बताया कि इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कई स्थानों पर छापेमारी की और कई संदिग्धों को पकड़ा।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ संदिग्धों से पूछताछ और जुटाए गए सबूत के आधार पर पता चला कि आतंकवादियों के पांच सहयोगी सीर एवं बटागुंड गांव में धमकी भरे पोस्टर लगाने के काम में शामिल हैं और उसी के चलते उनकी गिरफ्तारी की गई।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जहांगीर अहमद पर्रे, ऐजाज अहमद पर्रे, तौसीफ अहमद लोन, सबजार अहमद बट और कैसर अहमद डार के तौर पर की गई है और ये सभी त्राल के गुलशनपोरा के रहने वाले हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि इनके पास से धमकी भरे पोस्टर तैयार करने में इस्तेमाल लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट