अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर कश्मीर में पांच आतंकी हमले

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:53 IST2021-08-05T23:53:40+5:302021-08-05T23:53:40+5:30

Five terror attacks in Kashmir on second anniversary of abrogation of Article 370 | अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर कश्मीर में पांच आतंकी हमले

अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त किए जाने की दूसरी वर्षगांठ पर कश्मीर में पांच आतंकी हमले

श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य के दर्जे को समाप्त करने की दूसरी वर्षगांठ के दिन बृहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में सिलसिलेवार ढंग से पांच आतंकी घटनाएं हुईं, हालांकि इनमें जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि इसके अलावा घाटी में अन्य किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला। श्रीनगर के कुछ इलाकों में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे तथा बसें भी सड़कों से नदारद रहीं।

उन्होंने बताया कि बारामूला जिले के सोपोर के बटपोरा इलाके में सुबह आतंकवादियों ने पुलिस पर गोली चलाई।

श्रीनगर के नौहट्टा में जामिया मस्जिद के पास दोपहर के समय एक धमाका हुआ। इसके आईईडी विस्फोट होने का कयास लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाम को आतंकियों ने यहां महजूर नगर में सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड फेंका।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा में अपराह्न ढाई बजे पुलिस थाने पर ग्रेनेड फेंका गया। इसके अलावा यहां जज क्वार्टर के पास बेमिना में सुरक्षाबलों की चौकी पर रात नौ बजे ग्रेनेड फेंका गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five terror attacks in Kashmir on second anniversary of abrogation of Article 370

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे