लाइव न्यूज़ :

गुजरात में दो अलग अलग घटनाओं में पांच किशोर डूबे

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:08 IST

Open in App

अहमदाबाद, सात जून गुजरात के सुरेंद्रनगर एवं राजकोट जिलों में दो अलग अलग घटनाओं में पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गयी । इनमे से तीन शवों को निकाल लिया गया है जबकि दो की तलाश अब भी जारी है । अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।

दमकल अधिकारी छत्रपाल सिंह जाला ने बताया कि रविवार की शाम दो लड़के खामिसाणा गांव में एक नहर में गिर गये । उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र 13 साल के करीब थी ।

जाला ने बताया, ''दोनों नहर से पानी पीने का प्रयास कर रहे थे और उसमें गिर गये । नहर में पानी का स्तर अधिक था और इस कारण हम रविवार को तलाश अभियान शुरू नहीं कर सके । हमारे आग्रह पर जब जल का स्तर कम किया गया तो हमने सोमवार को शवों की तलाश शुरू कर दी लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है ।''

राजकोट के इंस्पेक्टर एस एम वसावा ने बताया कि जिले के जेतपुर शहर में खिरसारा रोड पर एक बांध में रविवार की शाम तैरने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि उनकी पहचान साहिल मकवाना (18), पंकज वासवानी (18) और सुमित मराठी (19) के रूप में की गयी है ।

वसावा ने बताया कि बांध में तैरते एक शव को देख कर राहगीरों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और इसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया । उन्होंने बताया कि दमकल विभाग के गोताखोरों ने तीनों शवों को बरामद कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह