लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पांच संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, खालिस्तानी-कश्मीर आतंकी संपर्क की बात सामने आई

By भाषा | Updated: December 7, 2020 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें दो कथित रूप से पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इससे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की कश्मीर में आतंकी संगठनों को खालिस्तान के आतंकियों के साथ जोड़ने की कोशिश का पता चला है।

पुलिस के अनुसार इनमें से तीन लोग कश्मीर से हैं, वहीं बाकी दो पंजाब के हैं।

उन्होंने बताया कि पंजाब के रहने वाले दोनों लोग बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल थे।

आतंकवाद से मुकाबले के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित सिंह की अक्टूबर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस उपायुक्त (विशेष इकाई) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘‘हमारी टीम को सोमवार सुबह विशेष सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब के दो अपराधियों को तीन कश्मीरियों से पैसे मिलने हैं। गुप्त सूचना पर दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में मामूली गोलीबारी के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से तीन पिस्तौल, दो किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये नकद मिले हैं। दो कार भी जब्त कर ली गयी हैं जिनमें ये यात्रा कर रहे थे।

कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा खालिस्तान समर्थक आतंकियों से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘वे मादक पदार्थ बेच रहे थे और इस पैसे का इस्तेमाल पंजाब में आतंकवाद के वित्तपोषण में होता था।’’

आगे जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे