लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पांच संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, खालिस्तानी-कश्मीर आतंकी संपर्क की बात सामने आई

By भाषा | Updated: December 8, 2020 00:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में सोमवार को एक मुठभेड़ के बाद पांच संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें से दो कथित रूप से पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह की हत्या में शामिल थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने दावा किया कि वह इन गिरफ्तारियों से पाकिस्तान की इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई), खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी, हिज्बुल मुजाहिदीन व मादक पदार्थ आतंकवाद में शामिल लोगों के गठजोड़ को उजागर कर पाई है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांच आरोपियों में से गुरजीत सिंह और सुखदीप सिंह पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले हैं जबकि शब्बीर अहमद, मोहम्मद अयूब और रियाज राठेर कश्मीर से हैं और आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि बलविंदर सिंह की हत्या में गुरजीत और सुखदीप कथित रूप से शामिल थे।

आतंकवाद से मुकाबले के लिए शौर्य चक्र से सम्मानित सिंह की अक्टूबर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

पुलिस उपायुक्त (विशेष इकाई) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा, ‘‘हमारी टीम को सोमवार सुबह विशेष सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब के दो अपराधियों को तीन कश्मीरियों से पैसे मिलने हैं। गुप्त सूचना पर दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में मामूली गोलीबारी के बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से तीन पिस्तौल, दो किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपये नकद मिले हैं। दो कारें भी जब्त कर ली गयी हैं जिनमें ये यात्रा कर रहे थे।

कुशवाहा ने बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी संगठनों को पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा खालिस्तान समर्थक आतंकियों से जोड़ने की कोशिश की जा रही थी।

अधिकारी के अनुसार, ‘‘वे मादक पदार्थ बेच रहे थे और इस पैसे का इस्तेमाल पंजाब में आतंकवाद के वित्तपोषण में होता था।’’

उन्होंने बताया, " यह सामने आया कि आईएसआई पाकिस्तान में रहने वाले खालिस्तानी कट्टरपंथी हरमीत सिंह (खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का प्रमुख) और लखबीर सिंह (पाकिस्तान में रहने वाला केजेडएफ-खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का सरगना) के साथ मिलकर पंजाब में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की साजिश रच रही है और लक्षित हत्याओं के लिए गैंगस्टर सुख भिखारीवाल का इस्तेमाल कर रही है। "

उन्होंने बताया कि कश्मीर में रहने वाले तीन व्यक्ति दो अन्य को पैसे पहुंचा रहे ताकि लक्षित हत्याएं की जा सकें। यह पैसा मादक पदार्थ की बिक्री से आया है।

उपायुक्त ने बताया कि यह बात भी सामने आयी कि आईएसआई अपनी के2 डेस्क (कश्मीर-खालिस्तान) के जरिए दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या के लिए पैसा दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos