लाइव न्यूज़ :

आंध प्रदेश में पांच छात्र, शिक्षक नदी में डूबे

By भाषा | Updated: December 10, 2021 23:28 IST

Open in App

अमरावती, 10 दिसंबर आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में शुक्रवार शाम एक वैदिक स्कूल के पांच छात्र और एक शिक्षक कृष्णा नदी में डूब गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

यह हादसा उस समय हुआ, जब वे दिन की कक्षाएं पूरी करने के बाद नदी में नहाने गए थे। उनके शवों को बाद में नदी से बाहर निकाला गया।

छात्रों की पहचान मध्य प्रदेश के शिव शर्मा (14), उत्तर प्रदेश के नीतीश कुमार दीक्षित (15), हर्षित शुक्ला (15), शुभम त्रिवेदी (17) और अंशुमन शुक्ला (14) के रूप में हुई है। शिक्षक गुंटूर जिले के नरसरावपेट के के. सुब्रह्मण्यम (24) थे। वे पांच साल से अतचाम्पेट मंडल में मडीपाडु स्थित स्वेता श्रृंगचलम वैदिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहे थे ।

आशंका जतायी जा रही है कि छात्र अनजाने में नदी में एक भंवर में फंस गए और डूब गए।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और शिक्षा मंत्री ए सुरेश ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू