पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा 15 जनवरी के बाद, राजनीतिक दल गाने के वीडियो कर रहे हैं जारी, एक-दूसरे पर हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: January 3, 2022 16:54 IST2022-01-03T16:53:08+5:302022-01-03T16:54:38+5:30

कांग्रेस ने भाजपा पर वीडियो जारी कर हमला किया है। देवभूमि के युवाओं को विफल रहे देने में रोजगार। पाँच साल में युवाओं को मिला सिर्फ बेरोजगारी का उपहार।

five states elections 2022 congress attack bjp January 15 parties releasing songs attacking each other | पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा 15 जनवरी के बाद, राजनीतिक दल गाने के वीडियो कर रहे हैं जारी, एक-दूसरे पर हमला

कार्यक्रम की घोषणा का इंतज़ार कर रहे राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है।

Highlightsउत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में चुनाव होने वाला है।पंजाब में कांग्रेस और चार राज्य में भाजपा की सरकार है। आयोग का इरादा फरवरी में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का है।

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग 15 जनवरी के बाद जब सूर्य उत्तरायण में होगा किसी समय कर सकता है। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।

लेकिन उसे गृह मंत्रालय से अभी इशारा मिलने का इंतज़ार है। सूत्र बताते हैं कि गृह मंत्रालय से हरी झंडी मिलते ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी और उसी समय तत्काल प्रभाव से चुनाव आचार सहिंता लागू हो जायेगी, जिसके बाद सरकार कोई घोषणा नहीं कर पायेगी। चुनाव आयोग का इरादा फरवरी में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का है। 

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा का इंतज़ार कर रहे राजनीतिक दलों ने अपने अपने प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में "लड़की हूँ ,लड़ सकती हूँ" की तर्ज़ पर उत्तराखंड में नारा दिया है " तीन तिगाड़ा, काम बिगाड़ा " इसका एक वीडिओ गाना भी आज कांग्रेस ने जारी किया।

कांग्रेस उत्तराखंड में प्रचार अभियान में भाजपा सरकार की खामियों को गिनाने के साथ साथ यह भी प्रचारित करेगी की भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदले फिर भी राज्य बेहाल है। कांग्रेस का प्रचार भाजपा के शासन में हुईं गलतियों को उज़ागर करने के अलावा मोदी और उनकी सरकार के झूठ को सामने रखने पर केंद्रित होगा। पार्टी पंजाब के लिये भी वीडियो गाना तैयार करा रही है। वीडियो गानों से प्रचार की शैली अकेले कांग्रेस ही नहीं अपना रही ,सपा और भाजपा उत्तर प्रदेश में ऐसे वीडियो पहले ही ज़ारी कर चुके हैं।    

Web Title: five states elections 2022 congress attack bjp January 15 parties releasing songs attacking each other

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे