लाइव न्यूज़ :

ट्रेन में बासी खाना परोसने वाला फाइव स्टार होटल जांच के दायरे में

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 12, 2019 04:54 IST

 कानपुर का एक फाइव स्टार होटल सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में यात्रियों को बासी खाना परोसने को लेकर रेलवे की जांच के दायरे में आ गया है

Open in App

 कानपुर का एक फाइव स्टार होटल सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली ट्रेन 'वंदे भारत एक्सप्रेस' में यात्रियों को बासी खाना परोसने को लेकर रेलवे की जांच के दायरे में आ गया है. इस रेलगाड़ी में फतेहपुर से सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी सवार थीं.

 आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी. सेना के एक कर्नल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ट्रेन में भोजन उपलब्ध कराने वाला भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) होटल को दंडित कर सकता है. अधिकारियों ने बताया कि नौ जून को शिकायत मिली थी.

आईआरसीटीसी (पर्यटन) के समूह महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया, ''हमें एक यात्री की ओर से शिकायत मिली है और हम इस पर कार्रवाई करेंगे. कानपुर के पांच सितारा होटल ने चावल की आपूर्ति की, जो यात्रियों के मुताबिक ताजा नहीं थे. आईआरसीटीसी (उत्तर) के समूह महाप्रबंधक, होटल के भोजन तैयार करने और पैकेजिंग का निरीक्षण कर रहे हैं. उन्होंने देखा है कि वे गैर-एसी वाहन में भोजन ले जा रहे हैं जिससे हो सकता है समस्या हुई हो. अत्यधिक गर्मी के कारण चीजें बहुत बिगड़ गई हैं, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती और हम सुधारात्मक उपाय करेंगे.''

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित