लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में होंगी पांच विशेष ‘सुपर प्रीमियम खुदरा दुकानें, मिलेंगी सबसे अच्छी ब्रांड की शराब

By भाषा | Updated: March 23, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई वाले मंत्रिसमूह की सिफारिशें मंत्रिमंडल द्वारा मंजूर कर लिये जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में शीघ्र ही पांच विशेष ‘सुपर प्रीमियम खुदरा दुकानें’ होंगी जो सबसे अच्छी ब्रांड की शराब बेचेंगी।

इसके साथ ही, महानगर में साल में करीब तीन शुष्क दिवस होंगे क्योंकि मंत्रिसमूह ने शुष्क दिवसों की संख्या हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के समान करने की सिफारिश की है।

अपनी रिपोर्ट में मंत्रिसमूह ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाली खुदरा दुकानों में कम से कम 100 आयातित शराब ब्रांड का स्टॉक रखना होगा जिन्हें प्रीमियम गुणवत्ता शराब समझा जाता है। इस मंत्रिसमूह के अनुसार ऐसी दुकानों को बस ऐसी बीयर बेचने की अनुमति होगी जिनके अधिकतम खुदरा दाम 200 रूपये से ऊपर हो लेकिन यह व्हिस्की, जिन, वोडका, ब्रांडी और अन्य तक सीमित नहीं हो।

ये अपनी तरह की पहली दुकानें होंगी जहां दिल्लीवासी अपनी पसंद का सुपर प्रीमियम ब्रांड खरीद सकते हैं। इस कदम से दिल्ली सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच