लाइव न्यूज़ :

मंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में सपा के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:10 IST

Open in App

बलिया, पांच जून उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने सोमवार को बताया कि कथित तौर पर आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में सपा कार्यकर्ताओं शैलेन्द्र यादव , मनीष यादव , टिंकल सिंह, शिवपाल सिंह यादव और विकास कुमार ओझा को गिरफ्तार किया गया हैं।

बलिया शहर कोतवाली में रविवार को प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी तिवारी की शिकायत पर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव सरकार में काबिना मंत्री रहे अम्बिका चौधरी और उनके बेटे एवं जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द चौधरी सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।

तिवारी की शिकायत है कि तीन जुलाई की शाम पांच बजे सपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी की जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस निकाला गया था और उस दौरान कुछ युवाओं ने उपेंद्र तिवारी और उनके परिवार तथा रिश्तेदारों के लिए कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

इस बीच अम्बिका चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य मंत्री तिवारी ने सार्वजनिक मंच से भाजपा नेताओं की मौजूदगी में अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि उनके दल के किसी नेता ने इसके विरोध में कोई अशिष्ट प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को बदनाम करने और पार्टी नेताओं के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए भाजपा ने साजिश के तहत सड़क पर अपने लोगों को भेजकर नारेबाजी करायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos