लाइव न्यूज़ :

मंत्री के खिलाफ नारे लगाने के आरोप में सपा के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 19:50 IST

Open in App

बलिया, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री के बारे में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए क्योंकि नारों में मंत्री की नौ और 11 साल की दो नाबालिग बेटियों को उनकी मां के साथ निशाना बनाया गया था। पुलिस ने रविवार को तिवारी के खिलाफ अश्लील नारेबाजी करने के आरोप में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनके पिता सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि कथित तौर पर आपत्तिजनक नारेबाजी के मामले में सपा कार्यकर्ताओं शैलेन्द्र यादव, मनीष यादव, टिंकल सिंह, शिवपाल सिंह यादव और विकास कुमार ओझा को गिरफ्तार किया गया है।

बलिया शहर कोतवाली में रविवार को प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी के भतीजे अश्विनी तिवारी की शिकायत पर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव सरकार में काबिना मंत्री रहे अम्बिका चौधरी और उनके बेटे एवं जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनन्द चौधरी सहित दस लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।

तिवारी की शिकायत है कि तीन जुलाई की शाम पांच बजे सपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष आनन्द चौधरी की जीत के उपलक्ष्य में विजय जुलूस निकाला गया था और उस दौरान कुछ युवाओं ने उपेंद्र तिवारी और उनके परिवार तथा रिश्तेदारों के लिए कथित तौर पर अश्लील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया।

इस बीच अम्बिका चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य मंत्री तिवारी ने सार्वजनिक मंच से भाजपा नेताओं की मौजूदगी में अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि उनके दल के किसी नेता ने इसके विरोध में कोई अशिष्ट प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को बदनाम करने और पार्टी नेताओं के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के लिए भाजपा ने साजिश के तहत सड़क पर अपने लोगों को भेजकर नारेबाजी करायी है।

राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के परिवार ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए क्योंकि नारों में मंत्री की नौ और 11 साल की दो नाबालिग बेटियों को उनकी मां के साथ निशाना बनाया गया था।

सोमवार को लखनऊ में पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र तिवारी ने कहा, "इस तरह की घटना बलिया के इतिहास में कभी नहीं हुई थी। जब मैं समाजवादी पार्टी की लहर के बीच 2012 का विधानसभा चुनाव जीता था, तब मैंने न तो जश्न मनाया था और न ही मैंने किसी गलत शब्द का इस्तेमाल किया था।"

तिवारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपराधियों और माफिया के लिए कोई जगह नहीं है और बलिया के राजनीतिक परिदृश्य में उनके प्रवेश से अंबिका चौधरी और नारद राय परेशान हैं।"

तिवारी ने सवाल उठाया कि मेरी माँ, बहन और बेटियों पर अपशब्द क्यों कहे गये हैं।" हालांकि उन्होंने अंबिका चौधरी के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी करने से इनकार किया। इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर मंत्री की मां ने कहा, "मैं क्या कहूं, उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और ऐसी घटना पहले कभी नहीं हुई थी।" उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। इस बीच, मंत्री की पत्नी ने मांग की कि आरोपी लोगों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos