लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की रैली में बवाल करने की साजिश पांच सपा कार्यकर्ता गिरफ्तार, पार्टी ने निकाला

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:36 IST

Open in App

कानपुर (उप्र) 29 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानपुर दौरे के दौरान बवाल कराने की करने की साजिश रचने के आरोप में बुधवार को समाजवादी पार्टी के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को पूछताछ के बाद सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा, शेष आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास किये जा रहे हैं ।

इस बीच समाजवादी पार्टी ने इन सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया हैं ।

नौबस्ता थाना प्रभारी अमित कुमार भड़ाना ने बताया कि उन्हें एक कथित वीडियो के बारे में सूचना मिली जिसमें लगभग एक दर्जन युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया था।

उन्होंने बताया कि उपद्रवियों ने प्रधानमंत्री की रैली के दौरान कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के झंडे वाले और प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले बैनर लगी एक कार में तोड़फोड़ भी की।

मंगलवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सुकांत शर्मा, सचिन केसरवानी, अभिषेक रावत, निकश कुमार और अंकुर पटेल को गिरफतार किया है, और ये सभी समाजवादी पार्टी की युवा ब्रिगेड से जुड़े हुये हैं, इस मामले में कार भी बरामद कर ली गई है।

तोड़फोड़ और आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं ने जानबूझकर एक कार में तोड़फोड़ की और उस पर भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी का पोस्टर लगा दिये ताकि भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाबी कार्रवाई के लिए मजबूर किया जा सके।

प्राथमिकी में कहा गया है, 'सचिन केसरवानी ने अपने 8-10 साथियों के साथ लाल टोपी पहनकर जानबूझकर हमीरपुर रोड पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका ताकि बुंदेलखंड से आए हुये भाजपा कार्यकर्ताओं से झगड़ा हो और अशांति फैले तथा हिंसा भड़के ।

प्रधानमंत्री सोमवार को कानपुर में थे । वह यहां मेट्रो का उद्घाटन और एक रैली में भाग लेने आये थे ।

समाजवादी पार्टी द्वारा बुधवार को लखनऊ में जारी बयान के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकान्त शर्मा तथा सुशील राजपूत को घटना में कथित संलिप्तता के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा