लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली के बाजार में आग लगने से पांच शोरूम क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: June 12, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जून दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट इलाके में लगी आग में पांच शोरूम क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अनुसार सुबह करीब 10 बजकर 20 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो चार शोरूम में आग लगी थी और बाद में आग पांचवीं दुकान में भी लग गई। आग तड़के किसी एक दुकान में लगी होगी और बाद में यह आसपास की दुकानों में फैलती चली गई।’’

उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग को और फैलने से रोक लिया।

गर्ग ने कहा कि दमकलकर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को आवासीय इलाके में फैलने से रोक लिया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां और 100 से ज़्यादा दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे थे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैं लगातार स्थिति पर नजर रख रहा हूं और अग्निशमन विभाग के कर्मियों के साथ संपर्क में हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह