लाइव न्यूज़ :

एसडीपीआई नेता की हत्या के मामले में आरएसएस के पांच स्वयंसेवक हिरासत में लिए गए : पुलिस

By भाषा | Updated: December 24, 2021 23:24 IST

Open in App

अलप्पुझा (केरल), 24 दिसंबर केरल में हाल में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के एक नेता की हत्या में संलिप्त पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (कानून व्यवस्था) विजय सखारे ने पीटीआई-भाषा को बताया कि एसडीपीआई नेता के. एस. शान की हत्या के मामले में ये पांचों लोग सीधे तौर पर संलिप्त थे।

पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक हैं।

सखारे ,एसडीपीआई के शान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के नेता रंजीत श्रीनिवास की हाल में एक के बाद हुई हत्या के मामलों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) का नेतृत्व कर रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेता की हत्या करने वालों की पहचान कर ली गई है और पुलिस दल उन्हें पकड़ने के लिए पहले ही जा चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उस पर काम कर रहे हैं। वे भी पकड़ लिए जाएंगे।’’

एसडीपीआई के प्रदेश सचिव शान की शनिवार रात अलप्पुझा जिले में घर लौटते समय एक गिरोह ने हत्या कर दी थी, जबकि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव श्रीनिवास की इसी जिले में रविवार सुबह उनके घर में कुछ हमलावरों ने उनके परिवार के सामने हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू