झारखंड में पांच क्विंटल गोमांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 11, 2021 15:41 IST2021-08-11T15:41:40+5:302021-08-11T15:41:40+5:30

Five quintals of beef recovered in Jharkhand, two people arrested | झारखंड में पांच क्विंटल गोमांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

झारखंड में पांच क्विंटल गोमांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार

जमशेदपुर, 11 अगस्त झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में दो व्यक्तियों के पास से पांच क्विंटल गोमांस बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को विशेष जांच दल ने बिस्तुपुर थाना क्षेत्र में एक वाहन को पकड़ा जिससे गोमांस बरामद हुआ। यह वाहन धक्तिडीह से खारखाई पुल की ओर जा रहा था।

उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में धक्तिदीह निवासी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 40,000 रुपये भी बरामद हुए। दोनों के खिलाफ झारखंड गोवंश वध प्रतिबंध अधिनियम, 2005 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

राज्य में गोवंश वध पर प्रतिबंध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five quintals of beef recovered in Jharkhand, two people arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे