लाइव न्यूज़ :

जिला जेल की दीवार फांदकर पांच कैदी फरार, एक पकड़ा गया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 00:30 IST

Open in App

महासमुंद, छह मई छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पांच कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए जिनमें से एक को पकड़ लिया गया है।

जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिला जेल महासमुंद से अलग-अलग मामले में सजा काट रहे पांच कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। देर रात एक कैदी को पकड़ लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि जेल में दोपहर के खाने के बाद कैदी अपनी-अपनी बैरक में थे। कुछ कैदी बाहरी हिस्से में काम कर रहे थे। इन कैदियों में भागने वाले कैदी भी शामिल थे।

उन्होंने बताया कि बाद में कर्मचारियों ने जेल के अधिकारियों को कैदियों के भागने की जानकारी दी। इसके बाद फरार कैदियों की खोज शुरू की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में धनसाय, डमरूधर और राहुल लूट के आरोपी हैं। ये वर्ष 2019 से जेल में बंद थे। राहुल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का तथा अन्य दो महासमुंद जिले के निवासी हैं। अन्य फरार कैदियों में दौलत को दुष्कर्म के आरोप में तथा करण को नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि कैदियों के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने जेल के सीसीटीवी का निरीक्षण किया तब जानकारी मिली कि कैदी 21 फुट ऊंची दीवार को फांदकर फरार हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद शहर में नाकाबंदी कर दी गई है तथा फरार कैदियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने फरार कैदी डमरूधर को बेमचा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है तथा चार अन्य कैदियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि राज्य के गृह और जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों में से चार को 2019 में सजा होने के बाद जेल लाया गया था। वहीं, एक कैदी को 2020 में सुनवाई के बाद जेल लाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?