लाइव न्यूज़ :

संघ नेता पुत्र आत्महत्या मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: July 29, 2021 10:27 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), 29 जुलाई बागपत जिले के बिनौली क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड संचालक के पुत्र की आत्महत्या के मामले में एक पुलिस निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित करके उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि रंछाड़ गांव में आरएसएस के खंड संचालक श्रीनिवास के पुत्र अक्षय की आत्महत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बुधवार रात बिनौली थाने के निरीक्षक चंद्रकांत पांडेय वरिष्ठ उपनिरीक्षक उधम सिंह तालान, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल अश्वनी और मुरली को निलंबित कर दिया। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार के बागपत दौरे से ऐन पहले हुई है।

गौरतलब है कि पिछले सोमवार को रंछाड गांव में टीकाकरण के दौरान अक्षय और पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने अक्षय के घर में कथित रूप से तोड़फोड़ करते हुए परिजन को प्रताड़ित किया और थाने में बंद कर दिया। आरोप है कि अक्षय को पकड़ने के लिए पुलिस ने बर्बरता की। अक्षय ने कथित रूप से इससे त्रस्त होकर खेत में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

इसके बाद सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह तक आक्रोशित ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। कई थानों की पुलिस और पीएसी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। इस मामले में बिनौली इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय सहित 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।

मृतक के पिता श्रीनिवास की तहरीर पर इंस्पेक्टर बिनौली चंद्रकांत पांडेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उधम सिंह तालान, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल मुरली, कांस्टेबल अश्विनी व एक अज्ञात के खिलाफ बवाल करने, गाली-गलौज, मारपीट करने तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह