लाइव न्यूज़ :

आगरा में थाने से 25 लाख रुपये नकदी चोरी होने के मामले में पांच पुलिस कर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: October 17, 2021 20:33 IST

Open in App

आगरा, 17 अक्टूबर आगरा के एक थाने से 25 लाख रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में थाना प्रभारी सहित पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाने से 25 लाख रुपये नकदी चोरी होने के संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी), आगरा, राजीव कृष्ण ने लापरवाही बरतने के मामले में थाना जगदीशपुरा के प्रभारी अनूप कुमार तिवारी, सब इंसपेक्टर राम निवास के साथ ही रात में ड्यूटी कर रहे तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज को जल्द से जल्द चोर को गिरफ्तार कर 25 लाख रुपये जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

एडीजी ने बताया कि आगरा की आवास विकास कॉलोनी के निवासी रेलवे के ठेकेदार प्रेमचंद के घर से कुछ दिन पहले सोने के सात बिस्कुट और नकदी चोरी हो गयी थी।

इस मामले में 13 अक्टूबर को पुलिस ने चोरी करने के आरोप में प्रेम चंद के दूर के रिश्तेदार जसवंत नगर इटावा निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया था, जिसके पास से 24 लाख रुपये नकद और पांच सोने के बिस्कुट जब्त किए गए थे। इस नकदी को थाना जगदीशपुरा के मालखाना में रखा गया था। चोर जब्त किए गए 24 लाख रुपये नकद के साथ ही पहले से ही थाने के मालखाने में रखे एक लाख रुपये नकदी को भी चोरी कर ले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं