लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अबतक पांच पुलिसकर्मियों की मौत, 202 संक्रमित हुए

By भाषा | Updated: April 19, 2021 22:20 IST

Open in App

पटना, 19 अप्रैल बिहार में कोविड-19 संक्रमण के दूसरी लहर में अबतक पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है जबकि 202 संक्रमित हुए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में आकर पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है जबकि 202 संक्रमित हुए हैं।

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के प्रसार के चलते अग्रिम पंक्ति पर कार्यरत होने के कारण पुलिस बल में बढ़ती संक्रमण की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस संगठन के समी क्षेत्रीय कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश

जारी किए गए हैं।

कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सरदार पटेल भवन स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय में संक्रमण की रोकथाम के लिए बिहार के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की गयी।

सभी प्रभाग प्रमुख को सुझाव दिया गया है कि वे अपने-अपने प्रभाग में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक नोडल पदाधिकारी को नामित करेंगे।

नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि वह कोरोना संक्रमण की रोकथाम की एसओपी की पूर्ण जानकारी रखते हुए अपने प्रभाग के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को संक्रमण के संबंध में जानकारी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह