लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह के खिलाफ प्राथमिकियों में नामजद पांच पुलिस अधिकारी स्थानीय शस्त्र इकाई में भेजे गए

By भाषा | Updated: July 28, 2021 15:56 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज दो प्राथमिकियों में नामजद पांच पुलिस अधिकारियों को इन मामलों में जांच के मद्देनजर स्थानीय शस्त्र इकाई में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इन पांच पुलिस अधिकारियों में दो पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) और इतनी ही संख्या में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और एक पुलिस निरीक्षक शामिल हैं।

ये प्राथमिकियां सिंह और अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाना और ठाणे के कोपरी पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता के तहत वसूली, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और फिरौती के लिए अपहरण के आरोपों को लेकर दर्ज की गई थी। जो क्रमश: डेवलपर श्याम सुंदर अग्रवाल और भतीजे शरद अग्रवाल की शिकायत पर दर्ज की गई थी।

अधिकारी ने बताया कि पांच अधिकारियों को स्थानीय शस्त्र इकाई से संबद्ध करने का आदेश मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागरले ने मंगलवार को जारी किया।

एक अधिकारी ने इससे पहले दिन में बताया कि परमबीर सिंह और सात अन्य के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस थाने में दर्ज वसूली के मामले और अपराध शाखा में दर्ज एक अन्य मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है।

मरीन ड्राइव पुलिस थाना ने पिछले हफ्ते परमबीर सिंह, पांच अन्य पुलिस अधिकारियों और दो अन्य लोगों के खिलाफ वसूली, धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा के आरोपों को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की थी। इस सिलसिले में एक बिल्डर ने शिकायत दायर की थी।

बिल्डर ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनके खिलाफ मकोका और एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले हटाने के लिए 15 करोड़ रुपये मांगे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया