लाइव न्यूज़ :

अचानक आए तूफान के कारण अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पांच विमान क्षतिग्रस्त

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून अचानक आए तूफान के कारण अहमदाबाद हवाई अड्डे पर विमानन कंपनी इंडिगो और गो फर्स्ट के कुल पांच विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। विमानन उद्योग के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम आए तूफान के कारण इंडिगो के तीन विमान, जिनकी पंजीकरण संख्या वीटी-आईवीओ, वीटी-आईटीडी और वीटी-आईवीक्यू है, क्षतिग्रस्त हुए हैं। गो फर्स्ट के दो विमान जिनकी पंजीकरण संख्या वीटी-डब्ल्यूजीवी और वीटी-डब्ल्यूजेजी है, भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इंडिगो ने इस मामले पर एक बयान में कहा, "अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कल शाम अत्यधिक तेज़ हवाओं के साथ एक अप्रत्याशित तूफान आया। इसके कारण हवाई अड्डे पर खड़े हुए कंपनी के विमानों के अलावा कई एयरलाइंस के विमान क्षतिग्रस्त हुए। "

इंडिगो ने कहा कि क्षतिग्रस्त हुए विमानों के कुछ हिस्सों को बदला जाएगा। आवश्यक मरम्मत कार्य के बाद विमान परिचालन में लाये जाएंगे। गो फर्स्ट ने इस मामले को लेकर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो