लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में पानी के तेज बहाव में फंसे पांच श्रद्धालुओं को बचाया गया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 14:31 IST

Open in App

सहारनपुर, 18 जुलाई उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सिद्धपीठ मां शाकुम्भरी देवी क्षेत्र में पहाडों पर होने वाली वर्षा के कारण नदिया उफान पर है और रविवार सुबह तेज बहाव के कारण एक गाड़ी बह गयी। गनीमत यह रही कि उसमें सवार पांच श्रद्धालुओं को बचा लिया गया।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रविवार सुबह छह बजे बिहारीगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि कुडीखेडा गांव के पास शाकुम्भरी देवी रोड पर पहाड़ों पर होने वाली वर्षा से नदी का जलस्तर बढ गया और एक कार में सवार पांच लोग पानी के तेज बहाव मे फंसे हैं।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद पांचों श्रदालुओं को नदी के तेज बहाव से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ।

उन्होंने बताया कि गाजियाबाद निवासी दीपक, सचिन अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, पारस शर्मा और अश्वनी अग्रवाल अपनी गाड़ी से मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए आए थे। जब ये लोग नदी के पास आये तो उस समय पानी कम था लेकिन देखते ही देखते जलस्तर बढ़ने लगा और इनकी कार डूबने लगी तो ये लोग गाडी से उतरकर एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए पानी के तेज बहाव मे खड़े हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह