लाइव न्यूज़ :

मप्र में दो सड़क हादसों में पांच व्यक्तियों की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: December 11, 2021 20:25 IST

Open in App

भोपाल, 11 दिसंबर मध्य प्रदेश के मंडला और निवाड़ी जिलों में पिछले 24 घंटे में दो सड़क हादसों में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंडला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गजेंद्र कंवर ने बताया कि मंडला जिले में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे मोतीनाला थानाक्षेत्र के मनोहरी के पास एक ट्रक और कार के बीच टक्कर होने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि चारों व्यक्ति छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के रहने वाले थे।

उप निरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि निवाड़ी जिले के ओरछा के पास झांसी-खजुराहो मार्ग पर शुक्रवार की रात को बस और कार की टक्कर के बीच एक बाइक आने से बाइक सवार की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि चार घायलों को झांसी के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि गंभीर रुप से घायल एक व्यक्ति को ग्वालियर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं