लाइव न्यूज़ :

गैस रिसाव के कारण आंख में जलन होने की शिकायत पर पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया

By भाषा | Updated: November 25, 2021 11:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में आरके पुरम इलाके के एकता विहार में कथित तौर पर गैस रिसाव के कारण आंख में जलन होने की शिकायत करने पर पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये सभी लोग आरके पुरम के झुग्गी-बस्ती इलाके के निवासी हैं और सभी सुरक्षित बताए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन लोगों को परेशानी गैस रिसाव के कारण हुई या किसी और वजह से...प्राथमिक जांच में इलाके में ना किसी गैस सिलेंडर में आग लगी मिली और ना कहीं से धुआं निकलता पाया गया।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात सवा नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि एकता विहार क्षेत्र में गैस रिसाव हुआ है और आरके पुरम थाने के प्रभारी अपने कर्मचारियों तथा जांच अधिकारी के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की दो गाड़ियां और दो एम्बुलेंस भी मौके पर भेजी गईं।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘ बुधवार रात करीब नौ बजकर 20 मिनट पर हमें घटना की जानकारी मिली और हमने दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजीं। गैस रिसाव होने की सूचना दी गई थी, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि गैस रिसाव कहां से, कैसे हुआ। किसी के हताहत होने की भी कोई जानकारी नहीं है।’’

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) गौरव शर्मा ने कहा, ‘‘ आंख में जलन होने की शिकायत करने वाले पांच लोगों को सफदरजंग अस्पताल भेजा गया। सभी ठीक हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्राथमिक जांच में, इलाके में ना किसी गैस सिलेंडर में आग लगी मिली और ना कहीं से धुआं निकलता पाया गया। पुलिस के समय पर कार्रवाई करने से स्थिति सामान्य बनी है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।’’

पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 336 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह