लाइव न्यूज़ :

खूंटी में वज्रपात से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, ढाई वर्ष का बच्चा झुलसा

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:04 IST

Open in App

खूंटी (झारखंड) तीन जुलाई झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा प्रखंड अंतर्गत लरता पंचायत के डहुटोली में शनिवार शाम को वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी जबकि उनका ढाई वर्ष का एक अन्य बच्चा झुलस गया।

खूंटी के उपायुक्त शशिरंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि परिवार के सभी लोग खेत में काम कर रहे थे तभी अचानक बारिश होने लगी और उससे बचने के लिए सभी लोगों ने निकट के एक पेड़ के नीचे शरण ले ली। उनके अनुसार दुर्भाग्यवश उसी समय पेड़ पर वज्रपात हो गया जिसकी चपेट में आने से दो महिलाओं समेत परिवार के पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि परिवार का एक दो वर्ष का बच्चा झुलस गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मंगा मुंडा (55), उसका पुत्र पुना मुंडा (32), मंगा की पत्नी जिवंती मुंडाइन (45), पुना की पत्नी जयमा मुंडाइन (30) और पुना का पुत्र आयुष मुंडा (5) शामिल हैं। वज्रपात की घटना में मंगा मुंडा का ढाई साल का पोता अर्पण अपनी दादी की गोद में होने के चलते गंभीर रूप से झुलस गया। वज्रपात में मौके पर मौजूद मंगा की छह वर्ष की पोती बाल-बाल बच गयी और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया।

उपायुक्त ने बताया कि परिवार में बची मुंडा की बेटी को तत्काल राहत के तौर पर दस हजार रुपये दिये गये हैं और आगे नियमानुसार वज्रपात में मारे गये प्रत्येक परिजन के लिए चार लाख रुपये की राशि परिवार को दी जायेगी।

इस बीच स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है और कहा है कि वह स्वयं गांव में जाकर परिजनों को संवेदना प्रकाश करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग