लाइव न्यूज़ :

कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:00 IST

Open in App

बर्द्धमान (पश्चिम बंगाल), पांच नवंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में शुक्रवार को एक वाहन और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा देवंदीघी थानाक्षेत्र के कमनारा इलाके में बर्द्धमान-कटवा रोड पर उस समय हुआ, जब कार चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और वाहन विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि चालक सहित कार सवार सभी 11 व्यक्तियों को बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने कहा कि छह घायलों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि ये सभी लोग कोलकाता के दमदम हवाईअड्डे से आ रहे थे और मुर्शिदाबाद जिले के सैयदपारा स्थित अपने घर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि राशिद शेख (61), सैनूर खातून (17), सोनाली खातून (9), आर्यन शेख (3) और सयान शेख (3) के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने कहा, ‘‘जांच शुरू कर दी गई है और ट्रक की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग