लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत, 10 से ज्याद लोग घायल

By भाषा | Updated: March 9, 2021 13:04 IST

Open in App

नोएडा, नौ मार्च नोएडा के चार थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि थाना कासना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह पांच बजे के करीब चीनी से भरा एक ट्रक खराब हो गया था। ट्रक चालक ट्रक को सड़क किनारे खड़ा करके मिस्त्री को ढूंढने गया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान अमेठी निवासी आमिर उल्लाह के तौर पर हुई, जबकि एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के लोहारली टोल के पास एक बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक में भरा सरिया ट्रक के केबिन को चीरता हुआ ड्राइवर व परिचालक के शरीर में घुस गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सरिया के अंदर फंसे चालक और परिचालक को बाहर निकाला तथा उन्हें दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में ट्रक के चालक मुबारक की मौत हो गई। परिचालक का इलाज चल रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के ही कोट पुल के पास सोमवार रात जाकिर अली की मोटरसाइकिल फिसल गई। पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अली की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के छीजारसी गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में सुनील मिश्रा नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। थाना फेस-3 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के छपरौली कट के पास मंगलवार सुबह एक मिनी बस और डंपर में ओवरटेक करते समय टक्कर हो गई। इस घटना में मिनी बस पलट गई। घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?