लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के हरदोई में आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2021 14:11 IST

Open in App

हरदोई (उप्र), 13 मई उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में दो अलग-अलग जगहों पर आंधी और बारिश से जुड़ी घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

अपर जिलाधिकारी सजंय सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को आंधी और वर्षा जनित घटनाओं में पांच लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री और शासन द्वारा मंजूर सहायता राशि शीघ्र ही प्रदान की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि मढिया मजरा परसा मोहद्दीनपुर गांव में आंधी और बारिश के कारण रामनरेश के घर की दीवार गिर गयी जिसके नीचे दबकर रामेन्द्र (30) और राजेश (25) की मौके पर ही मौत हो गयी। गम्भीर रूप सें घायल महिला मझिलके की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में मौत हो गयी। अस्पताल ले जाते समय गोकरन (28) की रास्ते में मौत हो गयी। वहीं, रामनरेश का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

एक अन्य घटना में कछौना में 10 वर्ष की बालिका आंधी के दौरान पेड़ की डाल टूटने के कारण चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?