लाइव न्यूज़ :

आगरा में शौचालय के गड्ढे में गिरे बच्चे को बचाने की कोशिश में पांच लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:50 IST

Open in App

आगरा/लखनऊ, 16 मार्च आगरा में शौचालय के गड्ढे में गिरे दस वर्षीय एक बच्चे को बचाने की कोशिश में संबंधित बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

घटना आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुई।

आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि दस वर्षीय एक बच्चा खेलने के दौरान शौचालय के गड्ढे में गिर गया था जिसे बचाने के लिए एक के बाद एक चार लोग गड्ढे में उतर गए और बेहोश हो गए।

उन्होंने बताया कि सभी को गड्ढे से बाहर निकालकर फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की मौत हो गई। बाकी के चार लोगों को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया जहां इन सभी की मौत हो गई।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं और दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट