लाइव न्यूज़ :

मथुरा में अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, चार अन्य घायल

By भाषा | Updated: February 20, 2021 17:35 IST

Open in App

मथुरा, 20 फरवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार को अलग अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गये । मरने वालों में दो युवतियों समेत तीन महिलायें शामिल हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी और बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार मथुरा-बरेली मार्ग पर कोयल रेलवे फाटक के पास एक कार और ट्रक की टक्कर हो गयी जिससे इस घटना में कार सवार रोहित (18), सिमरन (20), काजल (15) और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं । पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है ।

उन्होंने बताया कि शवों को स्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतकों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है तथा जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में मांट-सुरीर मार्ग पर शुक्रवार की शाम को गांव छांहरी के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक सामने से टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा घायल हो गया ।

उन्होंने बताया कि मरने वाले की पहचान कन्हैया के रूप में की गयी है और वह जनपद अलीगढ़ का रहने वाला था। वह अपने ससुर महीपाल के साथ मोटरसाइिकल पर सवार था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं