लाइव न्यूज़ :

नाव पलटने से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 2, 2020 21:38 IST

Open in App

आगर मालवा (मप्र), दो दिसंबर आगर मालवा जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कानड़ थाना अंतर्गत टिल्लर बांध में बुधवार को एक छोटी नाव के पलटने से इसमें सवार तीन बच्चों सहित पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) आगर ज्योति उमठ ने बताया कि ग्राम लाखा खेड़ी निवासी पांच लोग छोटी नाव (डोंगी) में सवार होकर बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे पचेटी माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। उसी समय उनकी डोंगी टिल्लर बांध के गहरे पानी में पलट गयी, जिससे उसमें सवार सभी पांचों लोग पानी में डूब गए।

उन्होंने कहा कि जानकारी मिलने पर कानड़ पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और सभी पांच शवों को बांध के पानी से बाहर निकाला।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान रामकन्या (35), जया (13), सुनीता बाई (40), अलका (13) और अभिषेक (10) के रूप में की गई है।

उमठ ने बताया कि इस संबंध में कानड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कर सभी मृतकों के शव आगर जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे